करवा चौथ विशेष

करवाचौथ विशेष 

जानू इस बार करवाचौथ पर मुझे क्या गिफ्ट दोगे ??"
"जो आप कहोगी"
नहीं बताओ ना क्या देने वाले हो मुझे इस बार?
"सोच रहा हूँ तुम्हे एक अच्छी सी ड्रेस गिफ्ट करूं "
क्या जाना इस बार भी ड्रेस ! कुछ और समझ नहीं आता क्या  तुम्हे ??
"अरे ड्रेस अच्छा गिफ्ट है इस  स्पेशल डे पर"
वही तो कह रही हूँ कि स्पेशल डे पर कुछ खास गिफ्ट होना चाहिए ना"
"मेरी जान कैसी बातें करती हो, मेरे सभी दोस्त अपनी गर्लफ्रेंड को ड्रेस ही गिफ्ट कर रहे है"
"नहीं वो सब मुझे नहीं पता ! मुझे कुछ अलग चाहिए"
तो ठीक है फिर कही घुमने चलेंगे फिर बाहर डिनर करेंगे"
नहीं ये सब नहीं ये तो हम अक्सर करते हैं
"तो तुम ही बताओ क्या चाहिए तुम्हे"
"दोगे ना"
"हाँ"
"पक्का"
"हाँ बाबा पक्का बोलो तो सही"
"मुझे तुममे वो लड़का चाहिए जिसे मैने प्यार किया था"
"कहना क्या चाहती हो??"
"मुझे चाहिए कि तुम पहले जैसे बन जाओ जैसे हमारे रिलेशन के शुरुआती दिनों में थे"
पागल हो गयी हो क्या?? क्या बोले जा रही हो ये सब??
" वादा करो कि अब तुम कभी ड्रिंक नहीं करोगे और ना ही ड्राइव करोगे कभी ड्रिंक करके"
क्या बोले जा रही हो तुम ये सब??
वादा करो कि तुम मेरी आजादी पर किसी भी तरह का बंधन नहीं लगाओगे, वादा करो कि मुझे ज़रुरत से ज्यादा कॉल नहीं करोगे, ऑफिस टाइम में अगर मैं कॉल रिसिव नहीं कर पाती तो समझोगे कि मैं शायद व्यस्त होंगी, वादा करो कि तुम मेरी बात या सलाह को अपने इगो पर न लेकर उसके पीछे का उद्देश्य समझोगे | और वादा करो मुझे भी अपने घर में वही सम्मान दोगे जिसकी तुम मुझसे उम्मीद करते हो | अपने गुस्से पर कंट्रोल रखोगे जिसकी वजह से में अक्सर परेशान रहती हूँ |
क्या हो गया तुम्हे आज ?? अजीब अजीब सी बातें क्यों कर रही हो ??
" तुममें अपना कल देखती हूँ मैं, काफी सपने संजोए है अपने कल के लिए पर ना जाने क्यों डरी-डरी सी रहती हूँ तुम्हे और तुम्हारे व्यवहार को लेकर। सच कहूँ तो में बहुत तनाव में आ गयी हूँ इन सबसे । सारा सारा दिन तुम इतना परेशान कर देते हो कि में अपना काम तक ठीक से नहीं कर पाती।
"जाना में तुमसे प्यार करता हूँ केयर करता हूँ तुम्हारी"
तुम्हारे लिए ये प्यार हो सकता है पर मेरे लिए ये मानसिक पीड़ा से कम नहीं"
मुझे माफ कर दो मेरी जान, मुझे अपनी गलती का अहसास हो गया। वादा करता हूँ कि कभी भी प्यार के नाम पर तुम्हारी आजादी भंग नहीं करूँगा। मुझे समझना चाहिए था कि जैसे मेरे फ्रेंड्स है तुम्हारे भी होंगे, जब तुम मुझे उनके साथ टाइम स्पेंड करने से मना नहीं करती तो मैं भी कैसे कर सकता हूँ । जैसे कभी   देर रात तक घर ना आने पर माँ-पापा नहीं सो पते तुम्हे भी नींद नहीं आती होगी। अपने दोस्तों के साथ-साथ मुझे तुम्हारी बातों का भी सम्मान करना चाहिए। जैसे प्यार की उम्मीद में तुमसे और तुम्हारे घरवालों  से करता हूँ मुझे भी तुम्हे करना चाहिए। लज्जित
हूँ अपने बर्ताव को देखकर पर वादा करता हूँ कि अब ऐसा नहीं होगा।
"थैंक्स मेरी जान मुझे इतना प्यारा गिफ्ट देने के लिए"
"पर मैने तो कुछ दिया ही नहीं"
"तुमने मुझे अनमोल गिफ्ट दिया है जिसे में हमेशा संजोंकर रखूंगी "
"हैप्पी करवाचौथ"
"सेम टू यू माई लव"

करवाचौथ की शुभकामनाएं !

~~●जीवन चन्द्र ●~~

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

राखी पर्व विशेष: भाई बहन की प्रेम को समर्पित